Sunday, January 31, 2010

नंगलाल रंगीन मुगले-आज़म देख कर आया




रंगलाल का बेटा नंगलाल रंगीन मुगले-आज़म देख कर आया ।


रंगलाल - कैसी लगी रंगीन मुगले-आज़म बेटा ?


नंगलाल - ठीक है वैसे इतना खर्च करके भी पूरी फ़िल्म

रंगीन नहीं की , कहीं कहीं ऐसे ही छोड़ दी.....


रंगलाल - क्या मतलब ?

नंगलाल - अरे मतलब क्या ? हाथी तो अभी भी काले ही हैं ,,,,




Friday, January 22, 2010

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के अनमोल वचन




साम्राज्य में एक हठ,

गर्व

और अकड़ होती है

जिस पर वह

सैकड़ों गुलामों का कत्ले-आम

कर सकता है



तुम मुझे खून दो

मैं तुम्हें

आज़ादी दूंगा


जय हिन्द !


-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस


Wednesday, January 20, 2010

कभी न कलम मिटे देवी माता शारदे !




सुरों
की सरिता आप,

शब्दों की संहिता आप

कवि की कविता आप देवी माता शारदे !


हंस पे सवार नित,

वीणा की झंकार नित

सुनती पुकार नित देवी माता शारदे !


थोड़ा सा मैं ज्ञान माँगूं,

विद्याधन दान माँगूं

इक वरदान माँगूं देवी माता शारदे !


जन पे ज़ुलम मिटे,

भारत से तम मिटे,

कभी न कलम मिटे देवी माता शारदे !



Monday, January 18, 2010

हिन्दी ब्लोगिंग को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनें...




प्रिय ब्लोगर साथियो !


हिन्दी ब्लोगिंग को आगे बढ़ाने व हिन्दी ब्लोगर्स को नये पाठक

तथा लोकप्रियता के नये आयाम देने के लिए सतत समर्पित


www.albelakhatri.com


अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है । अतः आप सबको सूचित किया

जाता है कि यदि आप अभी तक www.albelakhatri.com पर

रजिस्टर्ड नहीं हुए हैं तो आज, अभी....तुरन्त ये काम कर लीजिये ।



रजिस्ट्रेशन बिलकुल नि:शुल्क अर्थात TOTALLY FREE है ।



रजिस्ट्रेशन के फ़ायदे :


# आप जितने चाहें, अपने फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं ।


# आप अपनी profile विस्तार से बना सकते हैं ।


# नये ब्लोगर्स के साथ चैटिंग , इ मेल तथा नये मित्र बना सकते हैं ।


# आप अपनी रचनाओं / post को इस वेब साईट पर लगा कर ऐसे


पाठकों का एक बड़ा वर्ग प्राप्त कर सकते हैं जो आम तौर पर ब्लॉग

नहीं पढ़ते ।


# www.albelakhatri.com से जुड़ कर आप गूगल सर्च में खूब

आगे बढ़ सकते हैं



लिहाज़ा आपको देर नहीं करनी चाहिए..........तुरन्त इस अभियान

से जुड़िये और अपने साथ साथ हिन्दी और हिन्दी ब्लोगिंग को

लगातार आगे बढ़ाने में सहयोगी बनें


धन्यवाद,


-अलबेला खत्री


इस सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की पूछताछ व अन्य जानकारी

के लिए कृपया हमारी वेब साईट के प्रमुख तकनीक विशेषज्ञ के

साथ मोबाइल नंबर 093281 82445 पर सम्पर्क कर सकते हैं










Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive