Showing posts with label CWG. Show all posts
Showing posts with label CWG. Show all posts

Tuesday, June 11, 2013

narendra modi ko mili kamaan, jhoom utha hai hindustaan - hasyakavi albela khatri


नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे बनेंगे बनेंगे, 

पूरा देश एक जुट होकर बनाएगा 

बड़ी  चिंता थी  इस बात की कि  भ्रष्टाचार और बेईमानी के इस दौर में देश 


कहाँ जाएगा . लेकिन अब मन बहुत प्रसन्न है . देश के सर्वाधिक  लोकप्रिय 

 और देशभक्त नेता  नरेन्द्र भाई मोदी के हाथ में कमान आ गयी है  चुनाव 

2014  की ....अब देश का कुछ  भला होगा ..ऐसा विश्वास है और मोदी जी 

प्रधानमंत्री बनेंगे इसका हम सबको  पूर्वाभास है

जय हिन्द !

अलबेला खत्री

http://primeministernarendramodi.blogspot.in/2013/06/narendra-bhai-modi-ko-prime-minister.html












Sunday, January 20, 2013

लीजिये लीजिये जनता की बची खुची जान आप भी लीजिये



सच कहते हो राहुल बाबा

सत्ता इक ज़हर है



लेकिन आपकी मम्मी की आँखों में आंसू क्यों आ गए आपको यह 


ज़हर थमाते हुए, यह मेरी समझ में नहीं आया . क्योंकि  आपको तो 

यह ज़हर सिर्फ बांटना है, पीना और पी कर मरना तो जनता को है .


आपसे पहले भी  बड़े बड़े तुर्रमखां  इस ज़हर को वितरित कर के गए हैं . 


कुछ आपकी पार्टी वाले थे, कुछ उनकी पार्टी वाले थे, जो भी आया, 

जनता के लिए ज़हर ही लाया .........अब आपकी मम्मी ने आपको दिया 

है  तो आप भी यही कीजिये ...लीजिये लीजिये जनता की बची खुची 

जान आप भी लीजिये 

जय हिन्द !







Tuesday, September 28, 2010

चिल्ला वही रहे हैं जिनके हिस्से में नहीं आया




रंगलाल ने पूछा

बोल बेटा नंगलाल !

दिल्ली के राष्ट्र मण्डल खेलों की तैयारी में

किस किस ने कितना माल कमाया ?


नंगला ने मुँह खोला

और

मुस्कुराते हुए बोला

पापा !

मुझे
ये तो नहीं पता

कि किसने कितना खाया

लेकिन चिल्ला वही रहे हैं

जिनके हिस्से में नहीं आया





Thursday, September 9, 2010

वाह शिला जी वाह ! इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम




# blue line के बाद अब delhi में blue lane का कहर टूट रहा है .

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटी दिल्ली

जो कि पहले से ही डेंगू, बाढ़, भारी ट्रैफिक जाम, डाक्टरों की हड़ताल

और आपराधिक तत्वों के अलावा ब्लू लाइन बसों की मारी पड़ी है,

पर अब ब्लू लेन नामक नयी मुसीबत टूट पड़ी है


शिला से भी ज़्यादा कठोर इरादों वाली शीला सरकार के शिकंजे में

फंसी दिल्ली की जनता अब कुछ सड़कों पर, नीले रंग की ख़ास

पट्टी पर इसलिए वाहन नहीं चला सकेगी क्योंकि वहां पर खेलों का

ट्रायल चल रहा है मज़े की बात ये है कि गलती से कोई वाहन ब्लू

लेन पर चला गया तो दो हज़ार रुपया दण्ड तो भरना पड़ेगा, वाहन

ज़ब्त भी हो सकता है



वाह ! शिला जी वाह !

मज़ा गया ...इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम करना

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive