Showing posts with label चुटकुला चुटकुली छात्र अध्यापक. Show all posts
Showing posts with label चुटकुला चुटकुली छात्र अध्यापक. Show all posts

Sunday, April 10, 2011

हम अभी बच्चे हैं, ये आपका भ्रम है






रंगलाल
का बेटा नंगलाल स्कूल में बहुत लोकप्रिय है क्योंकि उसके

पास गज़ब की हाज़िरजवाबी है ।


शिक्षिका
ने प्रश्न किया - बच्चो बताओ !

सोच और भ्रम के क्या अन्तर होता है ?


नंगलाल बोला - मैडम आप बहुत ही सुन्दर हैं, ये हमारी सोच है

और हम अभी बच्चे हैं, ये आपका भ्रम है




Thursday, May 20, 2010

प्रश्न-पत्र लीक हो गया है..........


रंगलाल का बेटा नंगलाल

जब परीक्षा देने गया तो पलम्बर को भी साथ ले गया

जानते हो क्यों ?

क्योंकि उसे पता चला था कि प्रश्न-पत्र लीक हो गया है



albela khatri  hindi hasyakavi hasya kavi sammelan  lions club inter national













www.albelakhatri.com

Wednesday, May 5, 2010

नंगलाल अब पैदल ही कॉलेज जाता है .....




रंगलाल
का बेटा नंगलाल

हमेशा गधे पर बैठ कर कॉलेज जाता था ।

3 साल बाद अब पैदल जाने लगा है

जानते हो क्यों ?

क्योंकि

गधे ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है .........हा हा हा हा हा















www.albelakhatri.com

Friday, February 5, 2010

नंगलाल का जवाब नहीं...........




रंगलाल के बेटे नंगलाल को डांटते हुए स्कूल मास्टर ने कहा -

तुम्हें शर्म आनी चाहिए ! तीन साल से एक ही क्लास में पड़े

हुए हो.........


इस में शर्म की क्या बात है सर ? नंगलाल बोला - और अगर

है, तो आपको भी आनी चाहिए.......क्योंकि आप भी तो पिछले

दस सालों से इसी एक क्लास में टिके हुए हो..............





www.albelakhatri.com

Thursday, December 24, 2009

बहुमत तो नंगलाल के साथ है .........




रंगलाल का बेटा नंगलाल परीक्षा में फेल हो गया

तो रंगलाल ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी ।


लोगों ने हैरत से पूछा- रंगलाल !

तुम्हारा नंगलाल तो फेल हुआ है

फिर तुम मोहल्ले में मिठाई क्यों बाँट रहे हो ?


रंगलाल बोला - फेल-पास से क्या मतलब है बेवकूफों !

इसकी क्लास में कुल 90 विद्यार्थी हैं जिनमे से 50 फेल हो गये,

यानी बहुमत तो मेरे नंगलाल के साथ ही है ....हा हा हा हा


Sunday, December 20, 2009

नंगलाल जब अपनी कक्षा में प्रथम आया ......




रंगलाल का बेटा नंगलाल

जब अपनी कक्षा में प्रथम आया

तो प्रिन्सीपल ने

उसे शाबासी देने के लिए अपने पास बुलाया

और कहा- बेटे प्रतिज्ञा करो

कि अगली बार भी कक्षा में तुम्हीं प्रथम आओगे

नंगलाल बोला - गुरूजी आप भी प्रतिज्ञा करो

कि अगली बार भी परीक्षा पत्र

मेरे पिताजी की प्रेस में ही छपवाओगे ।



Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive