Showing posts with label चुटकुला चुटकुली दूकानदार व्यापारी. Show all posts
Showing posts with label चुटकुला चुटकुली दूकानदार व्यापारी. Show all posts

Thursday, September 16, 2010

रंगलाल को नंगलाल का सही जवाब..............





नंगलाल ने नया नया भोजनालय खोला तो मुहूर्त के दिन रंगलाल भी

वहां गया और उसने खाना भी खाया । खाना खा कर रंगलाल ने सोचा

कि आज बेटे की दूकान का पहला दिन है, उसकी बोहनी खराब न हो

इसलिए थाली के पैसे दे देना चाहिए लेकिन नंगलाल चूँकि उसका बेटा है,

इसलिए पैसे वह लेगा नहीं, सो रंगलाल ने थाली के नीचे पचास का नोट

रख दिया जिसे नंगलाल ने देख लिया।


नंगलाल - नहीं पापा नहीं, ऐसा मत करो, ये नहीं चलेगा ..........

रंगलाल - रख ले बेटा रख ले...आज पहला दिन है....

नंगलाल - इसीलिए कह रहा हूँ कि ये नहीं चलेगा, आपने रखे हैं पचास

रूपये और माल खाया है एक सौ तीस का..........


Monday, December 7, 2009

इन्दोर के तो केले वाले भी ताऊ रामपुरिया जैसे लट्ठ हैं ...




परसों इन्दोर के होटल अमर निवास में मैं और मेरे साथी गौरव शर्मा

व राजीव शर्मा एक हास्य कार्यक्रम कर रहे थे

चिरंजीव रजत भंडारी और सौ.कां. स्वीटी के विवाह का समारोह था।



अगले दिन यानी कल वहाँ से प्रस्थान करते समय मैंने

एक केले वाले से पूछा - केले क्या भाव दिए ?


वो बोला- बीस रूपये दर्जन............

मैंने कहा - कुछ कम करो भाई........

कमबख्त ने दो केले ही कम कर दिए..........हा हा हा हा हा हा


सच ! ताऊ के शहर में केले वाले भी कम लट्ठ नहीं हैं



Tuesday, October 27, 2009

पति तो हज़ारों मिल जायेंगे, कुत्ता दोबारा नहीं मिलेगा



कुत्ते वाला - ले जाओ बहिनजी, ले जाओ.....

बहुत अच्छा कुत्ता है ..खानदानी और समझदार

कुत्ता है ....ले जाओ सिर्फ़ दो सौ रुपयों में .........


महिला - नहीं भाई, ले तो जाऊं लेकिन,

मेरे पति को कुत्ते पसन्द नहीं हैं


कुत्ते वाला - ले जाओ बहिनजी लेजाओ,

पति तो हज़ारों मिल जायेंगे,

ये कुत्ता आपके हाथ से निकल गया

तो दोबारा नहीं मिलेगा ................हा हा हा हा हा हा हा

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive