Showing posts with label चुटकुला चुटकुली जनरल. Show all posts
Showing posts with label चुटकुला चुटकुली जनरल. Show all posts

Saturday, March 20, 2010

फ़ोकट में घर पहुँच गये



रंगलाल और उसका बेटा नंगलाल अपने इलाके के सबसे समझदार

लोग माने जाते हैंइतने समझदार कि वन वे स्ट्रीट पर करते

वक्त भी दोनों तरफ देखते हैं


एक बार मुम्बई में रात के समय taxi वाले ने इनसे ज़्यादा पैसे

मांग लिए तो रंगलाल ने कहा - रूपये चाहे तुम दस-बीस और लेलो,

लेकिन पहले मेरा पर्स निकाल दो.... गाड़ी में कहीं गिर गया है और

मुझे अन्धेरे में दिखाई नहीं नहीं दे रहा हैउसमे मेरे बीस हज़ार

रूपये हैं..........जल्दी ढूंढ़ दो..........


ये सुनते ही taxi वाला taxi लेकर फरार होगया

दोनों फ़ोकट में घर पहुँच गये...........



Tuesday, March 9, 2010

महात्माजी को मिला सही जवाब.........





रंगलाल और उसका बेटा नंगलाल बड़े मनोयोग से महात्मा जी का

प्रवचन सुन रहे थे जो उनकी ही सोसायटी में हो रहा था और सैकड़ों

नर-नारी सत्संग का लाभ ले रहे थे । तभी महात्माजी बोले- जिन

जिन को स्वर्ग जाना है अपने हाथ खड़े कीजिये..........लगभग सभी

ने हाथ खड़े किये लेकिन रंगलाल-नंगलाल ने नहीं किये ।



महात्माजी ने पूछा - क्यों बच्चा ! आप स्वर्ग नहीं जाना चाहते ?



नंगलाल - स्वर्ग जा कर क्या करेंगे बाबा ! जब ये सब लोग स्वर्ग

चले जायेंगे तो हमारे लिए तो ये सोसायटी ही स्वर्ग हो जायेगी...
















www.albelakhatri.com



Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive