ज्योतिषी महाराज ने रंगलाल का हाथ देखा
ज्योतिषी : वाह वाह अगले साल तुम्हारे नीचे कार होगी
रंगलाल : नहीं हुई तो ?
ज्योतिषी : तुम कार के नीचे होवोगे..........हा हा हा
रंगलाल चौराहे पर जलेबियाँ बेच रहा था लेकिन चिल्ला रहा था
"आलू ले लो आलू "
नंगलाल बोला बापू ! आलू नहीं जलेबियाँ हैं जलेबियाँ
रंगलाल बोला - चुप रह बेवकूफ़, वरना मक्खियाँ आ जायेंगी....हा हा हा हा
दुनिया का सबसे छोटा चुटकुला :
एक बुढ़िया
बचपन में ही
मर गई
_____ हो सकता है इस से भी छोटा चुटकुला अथवा इस से भी
मज़ेदार चुटकी किसी के पास हो, पर अपने पास तो नहीं है भैया ..इसी से
काम चलाओ क्योंकि महंगाई का ज़माना है हर चीज़ आजकल छोटी
होती जा रही है दुकानों पर मिलने वाले चाय के कप से लेकर गन्ने के
जूस के गिलास ही देख लो.........हा हा हा हा