अहमदाबादी रसियाओं द्वारा गुजरात के आँगन में पंजाब के पुत्तरों का ज़ोरदार अभिनन्दन
गरमी तो बहुत थी उस दिन .... आग बरस रही थी आकाश से ....परन्तु अहमदाबाद
- गांधीनगर के मध्य स्थित नारायणी रिसोर्ट में 2 7 मई की दोपहर 2
बजे और इस्कोन मेगा मॉल में शाम 6 बजे जो कुछ देखने को मिला वह अद्भुत और
अभिनव था ही नयनो को शीतलता प्रदान करने वाला भी था .
Lux
Cozi द्वारा अपने वितरकों और विक्रेता बंधुओं के लिए आयोजित इन शानदार
आयोजनों में फ़िल्म यमला दीवाना 2 के तमाम सितारे मौजूद रहे और उन्होंने
लोगों को मस्ती बांटी . खासकर सन्नी दयोल और बॉबी दयोल ने गुजराती में
और रशियन अभिनेत्री क्रिस्टीना ने हिंदी में बोल कर तो गज़ब ही ढा दिया .
नेहा शर्मा की मृदुल मुस्कान पर फ़िदा अहमदाबादी इन सितारों से मिल कर,
उनसे बात करके, फोटो खिंचवाके और सन्नी के हाथों एप्रिशिएशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर के मंत्रमुग्ध हो गए .
इन
भव्य समारोहों का मंच सञ्चालन मैंने किया और खूब जम कर किया . हँसा
हँसा के लोटपोट कर दिया सब को ....हालांकि मेरे मित्र राजकुमार भक्कड़ ने
भी माइक पर आ कर खूब चुटकियाँ ली . जबकि lux cozi के प्रबंध निदेशक अशोक
तोदी ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में बहुत सी अच्छी बातें कहीं .
जय हिन्द !