Wednesday, December 30, 2009

पुलिंग या स्त्रीलिंग ?




रंगलाल
का बेटा नंगलाल

स्कूल से आते ही अपने बाप के पास पहुंचा


नंगलाल - पापा !

बच्चे का जन्म लेना पुलिन्ग होता है कि स्त्रीलिंग ?


रंगलाल - बहुत सिम्पल है बेटा !

लड़का पैदा हो तो पुलिंग और लड़की पैदा हो तो स्त्रीलिंग


नंगलाल - तब तो ठीक है, मैं रज्जू के घर जा रहा हूँ उसकी

बहन पैदी हुई है ...................हा हा हा हा


-अलबेला खत्री
आज रात 10 बजे

स्टार वन पर

अलबेला खत्री और अभिजीत सावंत का धमाल

देखना ना भूलें

LAUGHTER KE PHATKE

लाफ़्टर के फटके एक बार फिर हाज़िर है......

Monday, December 28, 2009

आम जनता की शुभकामना- 2010 के लिए








आम जनता की शुभकामना- 2010 के लिए



तर्ज़ : हम सब को नेक राह चलाना
मेरे अल्लाह

फ़िल्म : दादा



दुनिया को स्वाइन फ्लू से बचाना मेरे अल्लाह

दिल्ली को लाइन ब्लू से बचाना
मेरे अल्लाह

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना





सन 2 0 1 0
की हैं शुभकामना यही

अन्तर्हृदय से आ रही है भावना यही

बंगाल में अब कोई नंदीग्राम हो ना पाय

बिहार में फिर कोसी कोहराम ना मचाय



महाराष्ट्र में फिर बर्ड फ़्लू बीमारी न फैले

उत्तर प्रदेश में नया निठारी ना मिले

गुज़रात में फिर गोधरा सी आग ना लगे

खादी पे व खाकी पे कोई दाग़ ना लगे

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना





सब्ज़ी हो इतनी सस्ती के सब लोग खा सकें

मिलती रहे अब गैस कि रोटी पका सकें

विद्युत कटौती से कहीं अन्धकार हो

नल में रोज़ाना सुबहो-शाम जल की धार हो



पम्पों पे अब पानी मिला पेट्रोल मिले

किरयाणे की दुकानों पे कम तौल मिले

घी, तेल, दूध, मावा में हों मिलावटें

केला हमें मुफ़्त मिले एप्पल के साथ में

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना



नींदें हमारी रातों की मच्छर ले उड़ें

शैम्पू से नहायें तो सर के बाल झड़ें

बस में या ट्रेन में हमारी जेब कटे

पूरे बरस में दो से ज़्यादा पैन्ट फटे



पूंजी बाज़ार में कोई दुर्घटना घट जाए

सेन्सेक्स इतना गिरे कि अर्थियां उठ जाएं

फिल्मों का सेन्सर बोर्ड कहीं ढीला हो जाए

सिनेमा का सफ़ेद पर्दा कहीं नीला हो जाए

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना



अडवाणी और अटल में यों ही दोस्ती रहे

मायावती-मुलायम सिंह को कोसती रहे

मोहन की मुरली सोनिया बजाती चली जाये

ममता भी रेल हादसों पे ब्रेक अब लगाए



धोनी क्रिकेटर ही रहें, एक्टिंग में नहीं जाय

सहवाग और युवराज सबके छक्के छुड़ाय

तेन्दुलकर सन्यास न ले, खेलता ही जाय

अगला वर्ल्ड कप हमारा इण्डिया जीत जाय

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना




सल्लू को कोई परमानेंट सल्ली मिल जाय

करीना को भी अब कहीं तसल्ली मिल जाय

किंग खान को अमेरिका में न अब कोई सताय

हिमेश कहीं से भी गाए, मीठे सुर लगाय



सानिया जो चाहे पहने, कोई उंगली न उठाय

ऐश्वर्या अभिषेक को जल्दी पिता बनाय

भारत की एकता को कोई नज़र लगाए

पर एकता कपूर से मालिक हमें बचाए

अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना




अब ख़ुदकुशी कहीं कोई किसान करे

नकली शराब पीने से इन्सान मरे

बच्चों की जिद्द माँ-बाप को हैरान करे

घरवाली रोज़-रोज़ परेशान करे



थानों में पुलिस वाले ज़ुल्म ढाना छोड़ दें

श्री देवानंदजी फ़िलिम बनाना छोड़ दें

सब लोग पीयें, खायें, नाचें करें धमाल

हँसते-हँसाते गुज़रे अबके सबका पूरा साल


अल्लाह रहम करना

मौला तू करम करना


-अलबेला खत्री


watch & enjoy

laughter ke phatke

by albela khatri & abhijeet sawant

new year special episod on STAR ONE

31 dec. 2009 10 P.M.



Saturday, December 26, 2009

ये गदहा ख़ुद ही दे देगा

रंगलाल का बेटा नंगलाल इक गदहे के साथ खिलवाड़ कर रहा था


बेटा - पापा ! अगर मैं इसकी पीछे वाली दोनों लातें पकड़ लूँ

तो आप क्या इनाम देंगे ?


बाप - मुझे देने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी बेटा !

ये गदहा ख़ुद ही दे देगा ....हा हा हा हा


enjoy laughter ke phatke

new year special

performing by

albela khatri & abhijit sawant

on STAR ONE 31 DEC.10 P.M.




Friday, December 25, 2009

एक फोन कर दिया होता ...




चर्च में नियमित आने वाली इक सुन्दर और बिन्दास कन्या को देख

एक पादरी ने उससे कहा - "कल क्रिसमस की रात मैंने

तुम्हारे लिए बहुत प्रार्थना की ।"


"प्रार्थना की क्या ज़रूरत थी ? एक फोन कर दिया होता ...

मैं जाती" कन्या ने हैरत से कहा


laughter ke phatke में अब देखिये
हास्य कवि अलबेला खत्री और

indian idol अभिजीत सावंत की जुगलबन्दी
31 दिसम्बर की रात 10 बजे star one पर




बोल प्यारे ! तुझे क्या गिफ़्ट चाहिए ?




नंगलाल - पापा ! बड़ा आदमी किसे कहते हैं ?


रंगलाल - बेटा, बड़ा आदमी वो होता है जो क्रिसमस की रात

सांताक्लोज़ को गोद में उठा कर उसकी पप्पी ले और पूछे कि

बोल प्यारे ! तुझे क्या गिफ़्ट चाहिए ?



Thursday, December 24, 2009

बहुमत तो नंगलाल के साथ है .........




रंगलाल का बेटा नंगलाल परीक्षा में फेल हो गया

तो रंगलाल ने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी


लोगों ने हैरत से पूछा- रंगलाल !

तुम्हारा नंगलाल तो फेल हुआ है

फिर तुम मोहल्ले में मिठाई क्यों बाँट रहे हो ?


रंगलाल बोला - फेल-पास से क्या मतलब है बेवकूफों !

इसकी क्लास में कुल 90 विद्यार्थी हैं जिनमे से 50 फेल हो गये,

यानी बहुमत तो मेरे नंगलाल के साथ ही है ....हा हा हा हा


Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive