Showing posts with label चुटकुला चुटकुली बाप बेटा. Show all posts
Showing posts with label चुटकुला चुटकुली बाप बेटा. Show all posts

Wednesday, June 29, 2011

हास्यकवि अलबेला खत्री ने सुनी नंगलाल की बातें, आप भी मज़ा लीजिये





नंगलाल आज बड़े अच्छे मूड में था । ज्ञान की बातें कर रहा था । जैसे

नियमित रूप से समीरलालजी, कभी कभी राज भाटिया जी और

भूले - चूके से रूपचंद्र शास्त्री जी कर लेते हैं । उसके पिताश्री रंगलाल ने

मौका देख कर सवाल कर दिया - बेटा नंगू ! ये बताओ कि हमारे देश में

एक पत्नी के होते हुए आदमी दूसरी शादी क्यों नहीं कर सकता ।


नंगलाल - ये तो गधा भी बता देगा पापा कि जो आदमी अपनी रक्षा

स्वयं नहीं कर सकता उसकी रक्षा देश का कानून करता है

jokes,no xxx,i dont like porn,in india, bhabhi, sali, sensex, kasab,baba,anna,soniya,narendra modi,albela khatri,blog hindi,kavi,hasya













Tuesday, June 28, 2011

रंगलाल ने अपना माथा ठोक लिया





नंगलाल ने पूछा - पापा, मैं जब भी शाम को घर से बाहर जाने लगता हूँ

तो मम्मी मना कर देती है, कहती है तू अभी बच्चा है । तो मैं इतना

बड़ा कब होऊंगा जब मम्मी से पूछे बिना घर से बाहर जा सकूँगा ?


रंगलाल ने अपना माथा ठोक लिया और उदास स्वर में कहा - बेटा,

इतना बड़ा तो अभी मैं भी नहीं हुआ हूँ


vishwa hindi samiti,honor,award,hasya,kavi,sammelan,albela,khatri,kavita,jokes,raju,shrivastva,bigg,boss,bhaabhi,devar,sali,lady,no porn,sensex,kids,bhrashtachaar,wife










Sunday, June 26, 2011

किताब पढना तो कोई नंगलाल से सीखे.....





रंगलाल ने देखा उनका बेटा नंगलाल लुकछिप कर कोई किताब

पढ़ रहा है उन्होंने पूछा - क्या पढ़ रहा है रे नंगू ?


नंगलाल - किताब है पापा।


रंगलाल - वो तो मैं भी देख रहा हूँ कि किताब है, पर ये किताब है

कौन सी ?


नंगलाल - किताब का शीर्षक है 'बच्चों का लालन पालन कैसे करें ?'


रंगलाल - तुझे ये सब पढ़ने की क्या ज़रूरत है, तू तो ख़ुद ही

बच्चा है अभी


नंगलाल - इसीलिए तो पढ़ रहा हूँ.........मैं ये जानना चाहता हूँ कि आप

मेरा लालन पालन ढंग से कर रहे हैं या नहीं...हा हा हा हा आहा


joks,no dirty,no sex,no adult content, no nude, no xxx,family entertainment,albela khatri,khyali,kavi in india,gujarat

Wednesday, June 22, 2011

पापा कुछ तो इन्साफ कीजिये..............





रंगलाल
ने नंगलाल से कहा - बेटा नंगलाल !

रात बहुत हो गई है ...बत्ती बुझादे


नंगलाल - आप आंखें बन्द कर लो और बत्ती बुझ गई है

ऐसा समझ लो


रंगलाल - ठीक है, ये मेरा चश्मा वहां रख दे....


नंगलाल - चश्मा उतारो मत पापा, सोते समय चश्मा लगायेंगे

तो सपने साफ नज़र आयेंगे


रंगलाल - ठीक है बेटा ! पर अलार्म तो लगा दे.........

नंगलाल - पापा कुछ तो इन्साफ कीजिये,

दो बड़े बड़े काम मैंने किये हैं,

ये छोटा सा एक काम तो आप कीजिये

kavi,kavita,kavisammelan,hasya,hasyakavi,kavi in india,kavi in gujarat,kavi in mumbai,bombay,surat,albela khatri,poet,poetry,hansi,joks

Monday, May 2, 2011

नंगलाल को पुरस्कार कौन देगा ?




रंगलाल और नंगलाल दोनों घर में बैठे थे और टी वी पर ओसामा बिन

लादेन के खात्मे की खबर देख रहे थे मूड में आकर रंगलाल ने

सिगरेट सुलगाया और बलराज साहनी अन्दाज़ में एक हाहाकारी

सुट्टा मार के धुंए का प्रचार-प्रसार किया


नंगलाल - पापा ! आप कितनी सिगरेट एक के बाद एक लगातार

पी सकते हो ?


रंगलाल - दो या तीन.........


नंगलाल - अगर मैं पचास पी कर दिखा दूँ तो आप क्या

पुरस्कार दोगे ?


रंगलाल - मुझे देने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी बेटा !

सिगरेट ख़ुद ही दे देगी...हा हा हा हा हा हा हा हा



albela khatri,hasyakavi,hindi kavi sammelan,surat,osama,laden,obama,puraskar

Thursday, October 28, 2010

रंगलाल बनाम नंगलाल और बैंक खाता

नंगलाल की नौकरी बैंक में कैशियर के पद पर उसी बैंक में लग गई

जिसमे उसके पिता रंगलाल का खाता था । मौके का फायदा उठाने

के लिए रंगलाल कुछ फटे-पुराने नोट ले गया जमा कराने, लेकिन

नंगलाल ने वे नोट स्वीकार नहीं किये ।


नंगलाल : ये नोट बदलिए........

रंगलाल : क्यों क्या खराबी है ?

नंगलाल : फटे हुए हैं

रंगलाल : तो मैं कौनसा तुम्हारे खाते में जमा कर रहा हूँ, ख़ुद के

ही खाते में तो डाल रहा हूँ, जैसे हैं वैसे ही डाल दो.........

नंगलाल : तो मेरी क्या ज़रूरत है आपको ? अपने हाथों से ही

इन्हें अपनी पासबुक में दर्ज़ कर लीजिये ...और रूपये भी ख़ुद के

पास ही रख लीजिये ...ही ही ही


Albela Khatri, Online Talent Serach, Hindi Kavi

Thursday, September 30, 2010

भाईचारे के नाम पर नंगलाल की पिटाई .......




नंगलाल बुक्का फाड़ फाड़ कर रो रहा था और रंगलाल उसे लगातार

पीटे जा रहा था । ये देख कर निहंगलाल से रहा न गया


निहंगलाल - क्यों पीट रहे हो इसको ?


रंगलाल - पीटूं नहीं तो क्या आरती उतारूँ इसकी ? पूरा देश भाईचारे

के लिए दुआ मांग रहा है और ये कमबख्त बकता है कि अब देश में

भाईचारा आ ही नहीं सकता..............


नंगलाल - हाँ हाँ नहीं आ सकता .........

निहंगलाल - लेकिन क्यों नहीं आ सकता ?


नंगलाल - इसलिए नहीं आ सकता क्योंकि 'भाई' तो दुबई में बैठा है

और चारा लालू प्रसाद यादव के पेट में है


Saturday, September 11, 2010

जवाब नहीं नंगलाल की नंगई का .............





नंगलाल - पापा, जब मैं बिजनैस करूँगा

तो अच्छों - अच्छों के हाथ में कटोरा पकड़ा दूंगा


रंगलाल - वो कैसे बेटा ?

नंगलाल - गोलगप्पे बेच कर ..........

Thursday, March 18, 2010

अक्ल बादाम खाने से नहीं, ठोकर खाने से आती है


रंगलाल का बेटा नंगलाल शादी करने को उतावला है लेकिन
नंगलाल उसे उपदेश दे रहा है कि शादी कोई अच्छी चीज़ नहीं है
इससे आदमी बर्बाद हो जाता है वगैरह वगैरह

नंगलाल भड़क जाता है और बाप से पूछता है - पापा ! जब शादी
इतनी ही बुरी चीज़ है तो आपने क्यों की ? और आपसे भी पहले
आपके बाप ने क्यों की ?

रंगलाल उदास स्वर में कहता है - इसलिए बेटा नंगलाल !
क्योंकि अक्ल बादाम खाने से नहीं, बल्कि ठोकर खाने से ही
आती है ....हा हा हा


prasang kavi sammelan  ahmedabad  swarnim gujarat hasyakavi albela khatri in  divya bhaskar




















www.albelakhatri.com

Monday, March 8, 2010

हुशियारी नंगलाल की .......




रंगलाल का बेटा नंगलाल हुशियारी में अपने बाप का भी बाप है ।

उसे ज्ञान देना बड़ा मुश्किल है । लेकिन बाप कोशिश नहीं छोड़ता,

असफल प्रयास करता रहता है ।


अभी कल ही उसने माचिस की तीली जला कर पूछा - बताओ

नंगलाल ये आग कहाँ से आई ? नंगलाल की समझ में कुछ नहीं

आया तो उसने फूंक मार कर तीली बुझादी और बोला - पहले ये

बताओ की आग गई कहाँ ?

















www.albelakhatri.com

Saturday, December 26, 2009

ये गदहा ख़ुद ही दे देगा

रंगलाल का बेटा नंगलाल इक गदहे के साथ खिलवाड़ कर रहा था


बेटा - पापा ! अगर मैं इसकी पीछे वाली दोनों लातें पकड़ लूँ

तो आप क्या इनाम देंगे ?


बाप - मुझे देने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी बेटा !

ये गदहा ख़ुद ही दे देगा ....हा हा हा हा


enjoy laughter ke phatke

new year special

performing by

albela khatri & abhijit sawant

on STAR ONE 31 DEC.10 P.M.




Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive