Showing posts with label चुटकुला चुटकुली पति पत्नी. Show all posts
Showing posts with label चुटकुला चुटकुली पति पत्नी. Show all posts

Saturday, October 30, 2010

उस वक्त महिलायें अपनी आँखें बन्द क्यों कर लेती हैं ?




पति-पत्नी के मध्य सांस्कृतिक समारोह के दौरान

जब आनन्द के क्षण अपने उत्कर्ष पर होते हैं

तो महिलायें अपनी आँखें बन्द कर लेती हैं ।


क्यों ?


क्योंकि उनसे अपने पति का सुख देखा नहीं जाता ....हा हा हा हा

Sunday, September 5, 2010

शादी से पहले, शादी के बाद




शादी से पहले---------------

प्रेमिका - चाँद कहाँ है डार्लिंग ?

प्रेमी - चाँद तो दो-दो जगह हैं जानेमन !

एक मेरी गोद में और दूसरा आकाश में ...


शादी के बाद------------

पत्नी - चाँद कहाँ है पप्पू के पापा ?

पति - अन्धी है क्या ?

वो ऊपर आकाश में क्या तेरा बाप टार्च लेकर खड़ा है ?


Wednesday, July 7, 2010

ब्लॉग अपडेट रखने के लिए कुछ न कुछ तो लिखना ही पड़ता है





सुबह सुबह पति-पत्नी का ज़बरदस्त झगड़ा हुआ था

शाम को दफ़्तर से लौटते समय पति ने घर फोन किया -

डार्लिंग क्या पका रही हो ?

ज़हर के पकौड़े......पत्नी ने जवाब दिया

ठीक है, तुम खा लेना, मैं तो एक पार्टी में जा रहा हूँ

वहीँ से खा कर लौटूंगापति का जवाब था


________मुझे मालूम है इस चुटकुले पर किसी को हँसी नहीं आएगी,

परन्तु ब्लॉग अपडेट रखने के लिए कुछ कुछ तो लिखना ही पड़ता है

इसलिए लिख दिया ..हा हा हा हा हा हा हा

-अलबेला खत्री




Saturday, May 15, 2010

सुहागरात को ही वाट लग गई दुल्हे राजा की ..........





कहते हैं जोड़ियाँ स्वर्ग में बनती हैं,

बनती होंगी भाई...हमें क्या ?

लेकिन स्वर्ग में बनी जोड़ियाँ भी

तब तब फेल हो जाती हैं

जब जोड़ी बेमेल हो जाती है



अभी कल की ही बात है

मैं आपको बताता हूँ

एक दृश्य दिखाता हूँ


मेरे घर के एक मच्छर चिरंजीव चना ने

पडौस की एक मक्खी आयुष्मती रचना से

प्यार प्यार में कर ली शादी बाकायदा

लेकिन मच्छर को इसमें क्या फायदा ?

सुहागरात को ही सारी खुशियाँ खो गई

दूल्हा चना अमूल दूध पी कर आया तब तक

दुल्हन रचना ओडोमॉस लगा कर सो गई...........



सभी को अक्षय तृतीया की बधाई

- अलबेला खत्री




Sunday, January 3, 2010

धरती फटने वाली है




पत्नी

गुस्से में नज़र आये

तो समझना धरती फटने वाली है


और पत्नी

मुस्कुराती हुई दिखे

तो समझना जेब कटने वाली है

________अर्थात तकलीफ़ दोनों तरफ़ है ....हा हा हा हा हा हा


##
यह
पोस्ट मैंने अपनी माँ, बहन, पत्नी और

पड़ोसन भाभी व उनकी बिटिया को दिखा दी है ।


किसी को कोई आपत्ति नहीं है

-अलबेला खत्री

Friday, December 11, 2009

कन्धे पे बिठालो, अभी चुप हो जाएगा




मैंने कहा ,

"गुड्डू की माँ !

ये गुड्डू हद कर रहा है.......

गधे पे बैठने की जिद कर रहा है ..."

वो बोली,

" तो क्या हो जाएगा,

कन्धे पे बिठालो,

अभी चुप हो जाएगा " हा हा हा हा .....





Monday, November 16, 2009

अपने घर में राम राज कब आयेगा ?




बड़ा शोर मचा था चुनाव के दिनों में । कोई कह रहा था ....

समाजवाद आयेगा , कोई कह रहा था - राष्ट्रवाद आयेगा,

कोई कह रहा था - राम राज आयेगा ....ये बात मेरी इकलौती पत्नी

ने सुन ली ।

मज़ाक में बोली - क्यों रे !

अपने घर में राम राज कब आयेगा ?

मैं बोला - कोई रावण तुझे ले के जायेगा और वापस ले के

नहीं आयेगा .....तब आयेगा ..................हा हा हा हा हा हा हा





Saturday, October 31, 2009

रोटियाँ माँ जैसी....तो आटा बाप जैसा ...........

हर आदमी को

अपनी
माँ के हाथ की रोटियां पसन्द होती हैं,

मुझे भी है

मैंने कल अपनी पत्नी से कह दिया

- रोटियां मेरी माँ जैसी बना दिया कर

वो बोली - बना दूंगी.......

आटा
अपने बाप जैसा गूँथ दिया कर

__हा हा हा हा हा हा हा

Friday, October 30, 2009

पत्नी मुस्कुराती हुई दिखे तो समझना जेब कटने वाली है



पत्नी

गुस्से में नज़र आये

तो समझना धरती फटने वाली है

और पत्नी

मुस्कुराती हुई दिखे

तो समझना जेब कटने वाली है

_____अर्थात तकलीफ़ दोनों तरफ़ है ....हा हा हा हा हा हा


नोट :
मैं इस तुकबन्दी पर नहीं हँस रहा हूँ ...

मैं तो ये देख के हँस रहा हूँ कि ये दो कौड़ी की तुकबन्दी

मैंने इस ब्लॉग पर पोस्ट कैसे कर दी .........हा हा हा हा हा हा



Tuesday, October 27, 2009

ताऊ रामपुरिया को दिया ताई ने सही जवाब....

ताऊ रामपुरियाजी आज बड़े अच्छे मूड में थे ।
हल्की हल्की बारिश का आनन्द उन्हें और भी
सुकून दे रहा था । सहसा अपनी मूंछों पर बट चढाते हुए
उन्होंने ताईजी से कहा - देख भाग्यवान ...इतना काम
करके ख़ुद को थकाया मत कर ....मेरै कन्नै बहोत पिसे सें...
तू हुकम कर, नौकरां की कतार लगा दयूंगा ...


ताईजी - नहीं जी नहीं, नौकर की कोई ज़रूरत कोन्या
मन्नै तो आप मिल गए, सब मिल गया ............हा हा हा हा हा हा

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive