Showing posts with label albela khatri ki kah-mukri. Show all posts
Showing posts with label albela khatri ki kah-mukri. Show all posts

Wednesday, January 29, 2014

प्यारे बापू, आपका मनोरथ कुछ ही महीनों में पूरा कर दिया जाएगा


प्यारे बापू,
कांग्रेस को ख़त्म करने की आपकी अन्तिम ईच्छा पूरी करने के लिए गुजरात से एक वज्रपुरुष ताल ठोक चुका है इसलिए आज आपकी पुण्यतिथि पर हम भारतवासी आपको श्रद्धांजलि देते हुए यह विश्वास भी दिलाना चाहते हैं कि आपका मनोरथ कुछ ही महीनों में पूरा कर दिया जाएगा

कांग्रेस मुक्त भारत - नमो नमो भारत
अलबेला खत्री 



Saturday, February 16, 2013

जूतियों से न मरे तो मारो पत्थरों से किन्तु फांसी वाला फंदा बदनाम मत कीजिये


फांसी वाले फंदे सिर्फ़ मानवों को शोभते हैं,

दानवों को देकर हराम मत कीजिये



रो पड़ेंगी रूहें राजगुरू संग भगत की,


सुखदेव सिसके वो काम मत कीजिये



दामिनी के हत्यारों को मारो जूतियों से आप,


जब तक न मरें आराम मत कीजिये



जूतियों से न मरे तो मारो पत्थरों से किन्तु


फांसी वाला फंदा बदनाम मत कीजिये



जय हिन्द !


-अलबेला खत्री

Monday, January 21, 2013

अपनी आबादी को हम हरगिज़ घटा सकते नहीं

                अपनी आबादी को हम हरगिज़ घटा सकते नहीं - अलबेला खत्री 

Thursday, August 30, 2012

क्या सखि अजमल ? नहिं रे कसाब


तीन सामयिक कह-मुकरियां 


निर्दोषों का वह हत्यारा 


जन जन ने उसको धिक्कारा 


किया कोर्ट ने ठीक हिसाब 


क्या सखि अजमल ? नहिं रे कसाब




वो सबका इन्साफ़ करेगा 


नहिं हत्याएं माफ़ करेगा 


ख़ून का बदला लेगा ख़ून 


क्या सखि मुन्सिफ़ ? नहिं कानून  



हुआ आज हर्षित मेरा मन 



करूँ ख़ूब उनका अभिनन्दन 


काम कर दिया उसने अनुपम 


क्या सखि मन्नू ? नहिं वोह निकम 



-अलबेला खत्री 

sadhna sargam,anoop jalota,parthiv gohil,kirtidan gadhvi,albela khatri ki kah-mukri,jai maa hingulaj,hinglaj      



 

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive