नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे बनेंगे बनेंगे,
पूरा देश एक जुट होकर बनाएगा
बड़ी चिंता थी इस बात की कि भ्रष्टाचार और बेईमानी के इस दौर में देश
कहाँ जाएगा . लेकिन अब मन बहुत
प्रसन्न है . देश के सर्वाधिक लोकप्रिय
और देशभक्त नेता नरेन्द्र भाई
मोदी के हाथ में कमान आ गयी है चुनाव
2014 की ....अब देश का कुछ भला
होगा ..ऐसा विश्वास है और मोदी जी
प्रधानमंत्री बनेंगे इसका हम सबको
पूर्वाभास है
जय हिन्द !
अलबेला खत्री
http://primeministernarendramodi.blogspot.in/2013/06/narendra-bhai-modi-ko-prime-minister.html
रंगलाल ने गाय-भैंस खरीदने-बेचने का कारोबार शुरू किया तो
नंगलाल भी कहाँ पीछे रहने वाला था . उसने भी उसी में रस लेना
शुरू कर दिया .
नंगलाल : ये भैंस कितने की है बापू ? दूध कितना देती है, इसके
साथ क्या है और कितनी बार बच्चे दे चुकी है ?
रंगलाल : नंगू महाराज, ये भैंस है तीस हज़ार रूपये की...........दूध
देती है दिन में कुल 12 लीटर, इसके साथ मिलेगी पाडी और अब
तक कुल चार बार बच्चे दे चुकी है
नंगलाल : और वोह...............वोह भैंस कितने की है ?
रंगलाल : वोह है साठ हज़ार रूपये की....दूध देती नहीं एक बून्द
भी और इसके साथ भी नहीं कोई बच्चा - क्योंकि अभी तक यह
ब्याही नहीं है
नंगलाल : कमाल है........ जो दूध भी नहीं देती, जिसके साथ कोई
बच्चा नहीं और जो अभी तक ब्याही भी नहीं, उसके साठ हज़ार
और जो दूध भी दे रही है, पाडी भी जिसके साथ है, उसके केवल
तीस हज़ार ? ऐसा क्यों ?
रंगलाल : बेटा नंगू ! इज्ज़त भी कोई चीज़ होती है .......