Showing posts with label राष्ट्र मण्डल खेल. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्र मण्डल खेल. Show all posts

Tuesday, September 28, 2010

चिल्ला वही रहे हैं जिनके हिस्से में नहीं आया




रंगलाल ने पूछा

बोल बेटा नंगलाल !

दिल्ली के राष्ट्र मण्डल खेलों की तैयारी में

किस किस ने कितना माल कमाया ?


नंगला ने मुँह खोला

और

मुस्कुराते हुए बोला

पापा !

मुझे
ये तो नहीं पता

कि किसने कितना खाया

लेकिन चिल्ला वही रहे हैं

जिनके हिस्से में नहीं आया





Thursday, September 9, 2010

वाह शिला जी वाह ! इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम




# blue line के बाद अब delhi में blue lane का कहर टूट रहा है .

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटी दिल्ली

जो कि पहले से ही डेंगू, बाढ़, भारी ट्रैफिक जाम, डाक्टरों की हड़ताल

और आपराधिक तत्वों के अलावा ब्लू लाइन बसों की मारी पड़ी है,

पर अब ब्लू लेन नामक नयी मुसीबत टूट पड़ी है


शिला से भी ज़्यादा कठोर इरादों वाली शीला सरकार के शिकंजे में

फंसी दिल्ली की जनता अब कुछ सड़कों पर, नीले रंग की ख़ास

पट्टी पर इसलिए वाहन नहीं चला सकेगी क्योंकि वहां पर खेलों का

ट्रायल चल रहा है मज़े की बात ये है कि गलती से कोई वाहन ब्लू

लेन पर चला गया तो दो हज़ार रुपया दण्ड तो भरना पड़ेगा, वाहन

ज़ब्त भी हो सकता है



वाह ! शिला जी वाह !

मज़ा गया ...इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम करना

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive