Friday, July 23, 2010

खरीदने से पहले सोच लें भाई !




जो व्यक्ति वह सामान खरीदता है जिसकी उसे ज़रूरत नहीं है,

उसे अक्सर वह सामान बेचना पड़ता है

जिसकी उसे सख्त ज़रूरत है


-अज्ञात महापुरूष



Wednesday, July 21, 2010

यह ग़ैर मुमकिन है

यह ग़ैर मुमकिन  है कि आदमी  बहुत से काम करने की कोशिश करे

और उन  सबको अच्छी तरह से कर सके 


ज़ेनोफान

Tuesday, July 20, 2010

भूल




भूल करना मनुष्य का स्वभाव है ;

की हुई भूल को मान लेना और इस तरह आचरण करना

कि जिससे वह भूल फिर से होने पाए, मर्दानगी है

- महात्मा गांधी



Monday, July 19, 2010

आलू छाप आदमी





खच्चरों को फख्र है कि उनके पूर्वज घोड़े थे.......

-जर्मन कहावत



जिस आदमी के पास शानदार पूर्वजों के बिना

अभिमान करने की कोई और चीज नहीं है,

वह आलू छाप आदमी है -

सबसे अच्छा हिस्सा ज़मीन के अन्दर ।


-ओवरबरी


Sunday, July 18, 2010

सिर्फ़ दिखलाने के लिए - और एकदम उपयोगिता रहित




यश
वह है जो लोग-लुगाई हमारे विषय में सोचते हैं ,

चरित्र वह है जो ईश्वर और देवता हमारे विषय में जानते हैं


-पेन



बिना चरित्र के ज्ञान शीशे की आँख की तरह है -

सिर्फ़ दिखलाने के लिए - और एकदम उपयोगिता रहित


-स्विनोक





उन्हीं को अधिक बोलने की लत होती है



जो लोग अपने मन की बात को 

थोड़े से चुने हुए शब्दों में कहना नहीं जानते,  

वास्तव में  उन्हीं को  अधिक बोलने की लत होती है 


-तिरुवल्लुवर 



संक्षिप्तता, खुशगोई की जान है 


-शेक्सपीयर 


 

Saturday, July 17, 2010

तो मैं तुझे मनुष्य नहीं, ज़ालिम राक्षस समझता हूँ




ज़ोरदार वह है जो दबे, ही दूसरों को दबने दे

बल्कि जो दबाया जा रहा हो उसे सहारा भी दे

यदि मैं तुझसे इसलिए दबता हूँ कि तू ज़ोरदार है,

मुझे नुक्सान पहुंचा सकता है तो मैं तुझे मनुष्य नहीं,

ज़ालिम राक्षस समझता हूँ

और मेरे इस प्रकार सर झुकाने से तू राज़ी होता है

तो तेरे बराबर कोई मूर्ख नहीं


- हरिभाऊ उपाध्याय




Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive