रंगलाल और नंगलाल दोनों घर में बैठे थे और टी वी पर ओसामा बिन
लादेन के खात्मे की खबर देख रहे थे । मूड में आकर रंगलाल ने
सिगरेट सुलगाया और बलराज साहनी अन्दाज़ में एक हाहाकारी
सुट्टा मार के धुंए का प्रचार-प्रसार किया ।
नंगलाल - पापा ! आप कितनी सिगरेट एक के बाद एक लगातार
पी सकते हो ?
रंगलाल - दो या तीन.........
नंगलाल - अगर मैं पचास पी कर दिखा दूँ तो आप क्या
पुरस्कार दोगे ?
रंगलाल - मुझे देने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी बेटा !
सिगरेट ख़ुद ही दे देगी...हा हा हा हा हा हा हा हा


