Thursday, September 9, 2010

वाह शिला जी वाह ! इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम




# blue line के बाद अब delhi में blue lane का कहर टूट रहा है .

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुटी दिल्ली

जो कि पहले से ही डेंगू, बाढ़, भारी ट्रैफिक जाम, डाक्टरों की हड़ताल

और आपराधिक तत्वों के अलावा ब्लू लाइन बसों की मारी पड़ी है,

पर अब ब्लू लेन नामक नयी मुसीबत टूट पड़ी है


शिला से भी ज़्यादा कठोर इरादों वाली शीला सरकार के शिकंजे में

फंसी दिल्ली की जनता अब कुछ सड़कों पर, नीले रंग की ख़ास

पट्टी पर इसलिए वाहन नहीं चला सकेगी क्योंकि वहां पर खेलों का

ट्रायल चल रहा है मज़े की बात ये है कि गलती से कोई वाहन ब्लू

लेन पर चला गया तो दो हज़ार रुपया दण्ड तो भरना पड़ेगा, वाहन

ज़ब्त भी हो सकता है



वाह ! शिला जी वाह !

मज़ा गया ...इसे कहते हैं कॉमन वेल्थ के साथ गेम करना

Wednesday, September 8, 2010

ज़िन्दा अथवा मुर्दा नेता से इसका कोई लेना देना नहीं है



प्रधान मंत्री महोदय ने ताज़ातरीन हिन्दी फ़िल्मों में बढ़ती

अश्लीलता और नग्नता पर गहरा खेद व्यक्त किया है . उन्होंने

कहा कि हमारी संस्कृति को विकृत किया जा रहा है इसका

खामियाज़ा आने वाली पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा .


उनके इस बयाँ पर चुटकी लेते हुए विपक्ष के एक बुज़ुर्ग नेता

ने कहा कि आने वाली पीढियां तो पता नहीं कब खामियाज़ा

भुगतेगी............हम तो अभी से भुगत रहे हैं..........


काश ! ऐसी गरमा-गरम फ़िल्में उनके ज़माने में बनती

तो जवानी के दिनों में उन्हें ये सब देखने के लिए

अंग्रेज़ी फ़िल्में नहीं देखनी पड़ती।



# इस चुटकी के सभी पात्र काल्पनिक हैं -

किसी भी ज़िन्दा अथवा मुर्दा नेता से इसका कोई लेना देना नहीं है



Tuesday, September 7, 2010

प्यार को गोली मार..........मच्छर निकाल !




प्रेमी -

जानेमन..मेरी आँखों में झाँक और जल्दी से बता क्या दिखता है ?


प्रेयसी -

प्यार ......प्यार.........बस प्यार ही प्यार........


प्रेमी -

प्यार को गोली मार, आँख में मच्छर गिर गया है वो निकाल !

Sunday, September 5, 2010

शादी से पहले, शादी के बाद




शादी से पहले---------------

प्रेमिका - चाँद कहाँ है डार्लिंग ?

प्रेमी - चाँद तो दो-दो जगह हैं जानेमन !

एक मेरी गोद में और दूसरा आकाश में ...


शादी के बाद------------

पत्नी - चाँद कहाँ है पप्पू के पापा ?

पति - अन्धी है क्या ?

वो ऊपर आकाश में क्या तेरा बाप टार्च लेकर खड़ा है ?


Saturday, September 4, 2010

अन्तर्मुखता ही सच्चे शिक्षण की शुरूआत है -स्वामी रामतीर्थ




वास्तविक शिक्षा का आदर्श यह है

कि
हम अन्दर से कितनी विद्या

निकाल सकते हैं,

यह
नहीं कि बाहर से कितनी अन्दर डाल चुके हैं

-स्वामी रामतीर्थ


उन विषयों का पढ़ना

जो
हमारे जीवन में कभी काम नहीं आते,

शिक्षा नहीं है

-स्वामी रामतीर्थ


अन्तर्मुखता ही सच्चे शिक्षण की शुरूआत है

-स्वामी रामतीर्थ


Friday, September 3, 2010

कुल मिला कर चार सौ बीस हो




प्रेमिका
ने प्रेमी को बड़े प्यार से कहा -

तुम

70% सुन्दर हो

75% स्वीट हो

80% नॉटी हो

95% सच्चे हो

100% लवली हो

दुनिया से उन्नीस नहीं, इक्कीस हो,

लेकिन ये कोई ख़ुशी की बात नहीं

70+75+80+95+100

याने कुल मिला कर चार सौ बीस हो

Wednesday, September 1, 2010

अपमान भी बड़े सम्मान के साथ करती है

भारतीय नारी भले ही पति का ख़ून पीती है

परन्तु पारम्परिक संस्कार के साथ जीती है

भले ही वह प्राणनाथ से दो दो हाथ करती है

पर अपमान भी बड़े सम्मान के साथ करती है

विनम्रता और समझदारी

उसकी रग रग में बहती है

पति को वह सीधे सीधे 'अबे गधे' नहीं,

बल्कि गुप्त भाषा में ' जी' कहती है


nari, indian women, comedy,hasya kavi, kavita, gazal, laughter, sony,colors, swarnim gujarat, surat, albela khatri, samman, sanskaar, salman, sexy, adult,  sensex, monsoon, delhi, indli, chitthajagat.in, poem of hindi

Labels

Followers

Powered By Blogger

Blog Archive